आपको भूत प्रेत,आत्मा,real horror story,डरावनी कहानियां पसंद है ? तो स्वागत है।खौफनाक हॉरर स्टोरी हिंदी में  पढ़िए |

real horror story in hindi,short horror story in hindi
real horror story : image by pexels.com



बहुत देर रात तक दोस्तों के साथ पार्टि करने के बाद रकि पुरी तरह नशें में था , वो ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। ऐसे हालात में घर लौटने के लिए उसने पार्किंग में खड़ी अपनी कार के अन्दर जा बैठा। और खुद ही drive करने लगा। कितनी तेजी से बो अपनी गाड़ी चला रहा था इस बात का उसे कोई अंदाजा नहीं था ,बस वो गाड़ी दौड़ा रहा था। 

  कुछ देर बाद एक सिग्नल के पास उसको एक जोर का झटका महसूस हुआ। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया वस गाड़ी दौड़ाता रहा। काफी देर तक drive करने के बाद उसे अपने कांधों पर कुछ ठांडा सा महसूस हुआ उसने पिछे मुडकर देखा तो लगा पिछे कोई है, वो बहुत डर गया, डर के मारे उसकी नशा भी उतार ने लगीं। फिर उसने ध्यान से देखा तो पिछे एक लड़की बैठी थी, उस लड़की ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। उसके घुंघराले बाल थे जो कि उसके चेहरे पर एक आंख को ढ़ाकी हुई थी। और दूसरी आंख से गुस्से की आग जैसे ज्वाला बन कर निकल रही थी। उसके चहरे पर सिर्फ और सिर्फ गुस्सा था जो कि अंधेरे में भी साफ़ साफ़ समझ में आ रहा था। 

    रकी ने गाड़ी रोक दी । बो कुछ बोलने जा रहा था, लेकिन तभी उस लड़की ने उसका गला पकड़ लिया ,रकी ने बहुत कौशिश की अपने आप को छुड़ाने की। पर वो नाकाम रहा। और उस लड़की ने उसका गर्दन मरोड़ दिया। 

   अगली सुबह पुलिस को गाड़ी के अन्दर से रकी की लाश मिली। और वाहा से कुछ दूरी पर एक सिग्नल के पास पुलिस को एक और लाश मिली। जिसकी मौत किसी एक्सिडेंट में हुई लग रही थी। जो कि एक लड़की की लाश थी , उस लड़की ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। और उसके घुंघराले बाल थे।